राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन, गूँजा देशभक्ति का स्वर
Amroha, Amroha | Nov 8, 2025 राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी हुआ। जिलाधिकारी महोदया ने 'वंदे मातरम्' को एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन में समुदायों को जोड़ा और हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए एक साथ रहना है। इस अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में भी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। #VandeMataram150Years #वंदेमातरम् #राष्ट्रगीत #BipinChandraChatterjee #सामूहिकगायन #कलेक्ट्रेट #जिलाधिकारी #NidhiGuptaVats #देशभक्ति #AzadiKaAmritMahotsav #विकसितभारत