गाज़ियाबाद: थाना नन्दग्राम पुलिस ने 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 1 TVS जुपिटर स्कूटर बरामद
गुरुवार को थाना नंदग्राम पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिंडन विहार कट के पास से रंजीत उर्फ भोला नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का 1 TVS का जुपिटर स्कूटर मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।