गाज़ियाबाद: दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को नंदग्राम पुलिस ने हिंडन विहार कट से किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी जब्त
गाजियाबाद की नंदग्राम पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त रंजीत को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदग्राम ने बताया कि आरोपी रंजीत चोरी करके ही अपने खर्चे पूरे करता है। इसके अलावा पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट भी बदल दिया करता है। आरोपी से पुलिस ने एक चोरी की स्कूटी जब्त की है।