गाज़ियाबाद: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से 90 पव्वे देशी शराब मिस इण्डिया उत्तर प्रदेश मार्का बरामद
गुरुवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान नाजीम अली नाम के 1 शातिर अभियुक्त को कुष्ठ आश्रम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 90 पव्वे देशी शराब मिस इण्डिया उत्तर प्रदेश मार्का के बरामद किए गए हैं।