ग्वालियर गिर्द: वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग लड़की गायब, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज
जयारोग्य अस्पताल परिसर में स्थित मां कैला देवी वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। कंपू पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। घटना 21 मई रात की है जिसकी कायमी शनिवार को दोपहर 3 बजे की गई है। पता चला है कि 16 साल की यह लड़की कोर्ट के आदेश के बाद वन स्टॉप सेंटर में रखी गई थी।