रायसेन: रायसेन में भारत गैस एजेंसी पर गैस टंकी के लिए लगी लंबी कतारें, लोग परेशान
Raisen, Raisen | Mar 30, 2026 रायसेन के सागर रोड स्थित भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह 7 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हैं। दूर-दराज के गांवों से लोग अपनी खाली टंकियां लेकर एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें बुकिंग की गैस नहीं मिल