सरदारशहर: भादासर उतरादा गांव में दहेज के लोभी पति ने अपनी पत्नी के साथ की बर्बरता पूर्वक मारपीट, जंजीरों से बांधकर नोचे नाखून
सरदारशहर के भादासर उतरादा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा पीहर से 5 लाख रुपए नहीं लाकर देने पर जमकर बर्बरता की। बर्बरता की हदें इस प्रकार थी कि अपनी पत्नी को 5-6 दिन तक खेत में बने कमरे में जंजीरों से बांधकर रखा और उसके साथ जमकर मारपीट की और पलाश से उसके नाखून तक नोच लिए। शनिवार को पत्नी जैसे तैसे पति के चुंगल से छूटकर अपनी बड़ी बहन के पास पहुंची।