शिवपुरी नगर: लखनऊ अग्निकांड के बाद जागी प्रशासन की नींद, शिवपुरी में सील हुई कोचिंग; संचालकों का काम बंद कर विरोध
लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद शिवपुरी जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने पर अब तक जिले भर की कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के कोचिंग संचालकों में असमंजस की स्थिति बन गई है। गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे शिवपुरी प्राइवेट टीचर एसोसिएशन ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।