भिंड नगर: पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के मंगल प्रवेश पर शहर में उमड़ा जनसैलाब, भव्य स्वागत के बीच दिए आध्यात्मिक प्रवचन
भिंड पंच कल्याणक महोत्सव के तहत रविवार सुबह 11 बजे पट्टाचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज का शहर में मंगल प्रवेश हुआ।इस अवसर पर जैन समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।शहर मे जगह-जगह स्वागत मंच सजाए गए,जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का अभिनंदन किया।मंगल प्रवेश यात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला