पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में चार दिन का अवकाश, सोमवार से शुरू होगा कामकाज
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में ईद-उल-अजहा पर्व और साप्ताहिक अवकाश के चलते चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मंडी प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी दी कि गुरुवार को ईद के मौके पर मंडी में कामकाज बंद रहा। इसके बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी मंडी बंद रहेगी। मंडी में कारोबार अब सोमवार से पुनः प्रारंभ होगा।