लोहरदगा: आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच लोहरदगा लोहरदगा सदर अस्पताल में सीटी स्कैन और विश्राम गृह की कमी।
लोहरदगा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकारी स्तर पर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी कई सवाल खड़े कर रही है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल परिसर का जायजा लेने पर यह स्पष्ट हुआ कि यहां मरीजों को मुख्य रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं ही उपलब्ध हो पा रही हैं, जबकि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही