सासाराम: सासाराम सिविल कोर्ट के MP MLA कोर्ट से दो अलग-अलग मामलों में राजद के पूर्व विधायक संजय यादव हुए बरी
सासाराम सिविल कोर्ट के MP MLA कोर्ट से दो अलग-अलग मामलों में राजद के पूर्व विधायक संजय यादव बरी हो गए हैं। वह पत्रकार के साथ मारपीट एवं सड़क जाम करने के मामले में बरी हुए हैं। पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा था कि न्याय मिलेगा।