सरधना: खिर्वा गांव में छर्रे मारकर कुत्ते को घायल करने के मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सरधना। थाना क्षेत्र के खिर्वा जलालपुर गांव में मामूली बात पर पालतू कुत्ते को छर्रे मारकर घायल किए जाने का मामला सामने आया है। घायल कुत्ते के मालिक द्वारा सूचना मिलने पर दौराला नहर पुल चौकी इंचार्ज अमित कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। तथा पुलिस ने पशु संरक्षण संस्था को जानकारी दी ।