पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 2 साल से फरार दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर ठगी के मामले में दो साल से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पहाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कठौल निवासी इमरान और मुनासिब उर्फ मुनासिफ को दबोचा। एसपी के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मंगलवार शाम 6 बजे मामले में मिली जानकारी।