शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर के पास रोडवेज बस ने किशोर के पैरों पर चढ़ाया पहिया, गंभीर घायल, पुलिस ने बस को पकड़ा
थाना रामगढ क्षेत्र कोहिनूर रोड निवासी 14 वर्षीय किशोर अरमान पुत्र केहरूददीन थाना रसूलपुर के पास पानी के पाउच बच में बेचकर उतर रहा था तभी दूसरी रोडवेज बस ने उक्त किशोर के पैर पर पहिया चढ़ा दिया। घटनाक्रम मंगलवार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट करीब का बताया गया। आनन-फानन में उक्त किशोर को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसके परिजनों ने जानकारी दी।