पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में विवाहिता की मौत के मामले में SP से न्याय की गुहार, सुसराल वालों की गिरफ्तारी की मांग
पूर्णिया जिले के मरंगा में बीते 1 जुलाई को हुई विवाहिता कुसुम की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे एसपी से गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। हालांकि, परिजनों की एसपी स्वीटी सहरावत से मुलाकात नहीं हो सकी।परिजनों ने आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। हत्या में शामिल सभी आरोपी फरार हैँ.