आगरा: एलआईसी बिल्डिंग से नीचे गिरा युवक, गंभीर रूप से हुआ घायल
Agra, Agra | Mar 26, 2024 थाना हरीपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत संजय पैलेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक एलआईसी बिल्डिंग से नीचे गिर गया, जहां आसपास के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल हो गया, घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक अचानक नीचे गिरा है या खुद ही चलांग लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।