डिबाई: राजघाट में आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में उदयगढ़ी की टीम ने राजघाट को हराया
डिबाई के राजघाट में बीते 15 दिन से विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। आयोजित टूर्नामेंट में आसपास के दर्जनों गांव की टीमों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। फाइनल का मैच उदयगढ़ी और राजघाट की टीम के बीच में हुआ। जहां उदयगढ़ी की टीम ने राजघाट को हराकर जीत हासिल की है।