फुलवारी: शहीद गोलंबर के पास एम्बुलेंस फिर जाम में फंसी, ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने की नहीं की तैयारी
Phulwari, Patna | Oct 10, 2024 नवरात्र को लेकर पूरे पटना में कई रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कई रूटों को बंद भी किया गया है लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने जाम वाले जगहों पर जाम से निपटने की कोई तैयारी नहीं की है। गुरुवार शाम 5:30 बजे शहिद गोलंबर के पास आज भी जाम लगी रही और इस जाम में काफी देर तक एक एंबुलेंस फंसी रही। बाद में आम लोगों के वाहनों के साथ ही रेंगती हुई एम्बुलेंस जाम से बाहर निकली।