मड़ियाहू: जामुन तोड़ने के विवाद में मां-बेटी के साथ हुई मारपीट, दंपती पर दर्ज हुआ केस
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव में जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में मां-बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी पुतूला देवी पत्नी बजरंगी सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 जून को गांव के ही कलंदर पुत्र मकोई स