नवाबगंज: बाराबंकी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, मेयो हॉस्पिटल की टीम ने सैकड़ों मरीजों का किया परीक्षण
बाराबंकी के तहसील नवाबगंज अंतर्गत ब्लॉक बंकी की ग्राम पंचायत गदिया फरेस्तीपुर में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को फरेस्तीपुर गांव में आयोजित इस मेडिकल कैंप का शुभारंभ हुआ, जिसमें मेयो हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया।