बांका: 14 जून को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, बैंक और संस्थानों से सहयोग की अपील
Banka, Banka | Jun 2, 2026 आल इंडिया मोबाइल रिटेल एसोसिएशन, बिहार प्रदेश इकाई द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, बांका में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर दो बजे संस्था के उपाध्यक्ष ने लोगों से जनसंपर्क किया।