टोंक: अक्षय तृतीया पर नटवाड़ा ने दिया इस साल का संकेत, सुबह 9 बजे मंदिर के शिखर पर तोता आकर बैठा और उड़ गया
Tonk, Tonk | Apr 19, 2026 अक्षय तृतीया पर नटवाड़ा ने दे दिया इस साल का संकेत… मंदिर के शिखर पर जैसे ही तोता आकर बैठा और उड़ गया… वैसे ही पूरे गांव में एक ही बात गूंज उठी—इस बार सुकाल है! सदियों पुरानी “सकून” परंपरा… ना कोई मशीन, ना कोई ऐप… फिर भी मौसम और फसल का ऐसा अनुमान कि आज भी लोग भरोसा करते हैं। तोता बैठा मतलब अच्छी बारिश… अच्छी पैदावार… और किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई