गाज़ीपुर: गाजीपुर में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हमले की कोशिश, पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजीपुर में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन जुलूस पर हमले की कोशिश करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, 03 अक्टूबर 2025 को मूर्ति विसर्जन को जा रहे आयोजकों और साथ चल रहे लोगों पर मो0 कुतुबुद्दीन उर्फ सोल्जर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास किया और धमकी भी दी थी।