गाज़ीपुर: गाजीपुर में सियारों का कहर, जौहरपुर गांव में झुंड के हमले में 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, गरीब तबका इलाज के लिए जूझ रहा
गाजीपुर के जखनियां थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में सियारों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें वृद्ध, महिला और युवा शामिल हैं। शाम के समय गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खुले में शौच के लिए गए ग्रामीणों पर अचानक सियारों का बड़ा झुंड हमला कर दिया।