गाज़ीपुर: गंगा घाट के पास मछली मारने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 मछुआरे की मौत, 4 घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के नियाजी मुहल्ले में कलेक्टर घाट पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान त्रिलोकी नाथ निषाद के रूप में हुई है। ये सभी मछुआरे गंगा नदी में नाव पर बैठकर मछली मारने गए थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ।