गाज़ीपुर: सेवराई: रेवतीपुर गाँव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रही 62वीं अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पखनपुरा ने बारा को हराया
गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गाँव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रही 62वीं अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पखनपुरा ने बारा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला शुरू से ही कड़े संघर्ष वाला रहा, जहां मैच के 22वें मिनट में पखनपुरा के हिमांशु राय ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, जो मध्यान्तर तक कायम रही।