बक्सर: गंगा दशहरा पर रामरेखा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहर में भारी वाहनों पर रोक
Buxar, Buxar | May 26, 2026 गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर मां गंगा नदी में स्नान को लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हुए हैं सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु स्नान करने पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं से पुरा रामरेखा घाट खचाखच भरा हुआ है। इसके साथ ही शहर के रामरेखा घाट जाने वाले रास्ते पर भी भारी भीड़ है। शाम 5 बजे तक शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी।