बहराइच: चाइनपुरवा गांव में युवक ने घर में फांसी लगाई, युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चाइनपुरवा में युवक ने घर में ही फांसी लगा ली थी। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। वही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।