नगरी: 12 लाख की पुलिया में सरिया नहीं, ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
जनपद पंचायत नगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनपुरी में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनी मध्य क्षेत्र बाढ़ीकरण पुलिया अब विवादों में है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के स्ट्रक्चर में तकनीकी मानकों के अनुसार जरूरी सरिया का उपयोग ही नहीं किया गया।