नानपारा: नवाबगंज स्थित CBL सेंटर में बच्चों के लिए मण्डला योग गतिविधि का आयोजन, शारीरिक और मानसिक विकास पर दिया गया जोर
नवाबगंज क्षेत्र स्थित कम्युनिटी बेस्ड लर्निंग सेंटर (CBL) में गुरुवार को बच्चों के लिए मंडला योग गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हंस वृक्ष एजुकेशन प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को वृत्ताकार समूह में बैठाकर योग एवं विभिन्न स्ट्रेचिंग अभ्यास कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और ध्यान के साथ की गई।