प्रयागराज: सिविल लाइंस के पास बिहारी भवन में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, दमकल की गाड़ियों द्वारा आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास
सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे के पास बिहारी भवन में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में धुंआ धुंआ नजर आने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।