चरखारी: ऐंचाना आंगनवाड़ी में पोषाहार में कीड़े, वीडियो वायरल, जांच में मिलीं खामियां, प्रमुख को निलंबन की चेतावनी
चरखारी ब्लॉक के ऐंचाना आंगनवाड़ी केंद्र में पोषाहार में कीड़े मिलने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पोषाहार लेने पहुंचे रामसेवक विश्वकर्मा को खुले पैकेट में कीड़े मिले थे। DPRO गीता राजपूत और CDPO शुभम कुमार सुल्हरे ने जांच की। केंद्र में स्टॉक वितरण में गड़बड़ी, साफ-सफाई न होने, बच्चों के लिए पानी, खेल सामग्री, लाइट-पंखा न होने की खामियां मिलीं।