लखीसराय। पूर्व मध्य रेलवे (ईस्ट सेंट्रल रेलवे), हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) छात्रशाल सिंह ने शुक्रवार की पूर्वाह्न 10,40 पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन कराया और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद दिलाया।