रामपुर: कोतवाली गंज पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा
Rampur, Rampur | Jun 22, 2025 कोतवाली गंज पुलिस ने गंज क्षेत्र से नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी के केस में अभियुक्त को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने जेल भेज दिया। थाना प्रभारी गंज ने मीडिया को भेजिए प्रेस नोट में लिखा है कि रविवार की शाम 4:00 बजे एक वांछित अभियुक्त को गंज क्षेत्र से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने जेल भेज दिया है।