बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर की एक महिला को चार से पांच महिलाओं ने पीटा, पुलिस में की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर की रहने वाली मेराज ने बताया पड़ोस में बिल्ली चली गई थी। इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने गाली गलौज शुरू कर दी ।पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पड़ोस की महिलाओं ने पीड़िता के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दि है।