बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर में एक महिला को अन्य महिलाओं ने पीटा, पुलिस से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर की रहने वाली फरीदा ने बताया मामूली कहासुनी को लेकर पड़ोसियों से बहस हो गई थी।जिसके बाद तीन से चार महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।आपको बता दें मंगलवार समय लगभग दोपहर 3:00 बजे महिला ने पूरे मामले की शिकायत बारादरी थाना पुलिस से की है।आपको बता दें थाना पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।