बरेली: चंद्रपुर की महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर की रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के लिए निर्देशित किया है।