बरेली: जगतपुर की रहने वाली महिला ने दबंग पर लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप, विरोध करने पर धमकियां देने का भी किया दावा
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर की रहने वाली महिला ने एक दबंग पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है ।उसका आरोप है कि दबंग द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है ।जिसकी शिकायत उसने कई बार थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने पुलिस की आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।