बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदपुर की महिला ने दबंग पर पैसे हड़पने का लगाया आरोप
फरीदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा फरीदपुर की रहने वाली महिला ने दबंग पर एक करोड़ 17 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की ।लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।