कोंडागांव: कोंडागांव में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का मिला परिणाम, जिले के 41 युवकों का अग्निवीर में हुआ चयन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोण्डागांव द्वारा आयोजित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। परिषद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 41 युवकों का अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। चयनित युवाओं के सम्मान में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें पुष्पमाला एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आज रविवार सुबह 11