भिंड नगर: ट्रांसफार्मर की केबल खराब होने से जिला पंचायत ऑफिस के पास बिजली संकट, कर्मचारियों ने बदली केबल
भिंड शहर में जिला पंचायत कार्यालय के बगल वाली गली के बाहर लगी डीपी की केबल खराब हो जाने से देवनगर कॉलोनी और एक नंबर क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। अचानक बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।बिजली समस्या बढ़ने पर क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से की। शिकायत के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे