महोबा: पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की ग्रैंड रिहर्सल का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 24, 2026 आगामी 26 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियों के तहत एसपी शशांक सिंह ने ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की ड्रिल, मार्च पास्ट, अनुशासन और समन्वय का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और साफ-सफाई की भी समीक्षा की। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमामय और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जाए।