मंडला: रपटा घाट एनीकट में स्नान के दौरान गहरे पानी में पहुंचे तीन युवक, दो को बचाया एक की डूबने से मौत
Mandla, Mandla | Jun 15, 2026 नर्मदा नदी के रपटा घाट एनीकट में स्नान के दौरान सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से बिंझिया निवासी 18 वर्षीय भरत पटेल की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद घाट की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। मृत का पीएम जिला अस्पताल में चार बजे हुआ।