झालरापाटन: झालरापाटन में बीएलओ शिक्षकों ने प्रशिक्षण आदेश का बहिष्कार करते हुए किया प्रदर्शन
झालरापाटन में बीएलओ शिक्षकों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सर्वे कार्य के प्रशिक्षण आदेश का बहिष्कार किया। गुरुवार दोपहर 1 बजे पंचायत समिति कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन शिक्षक बीएलओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में हुआ। समिति के अध्यक्ष भारत भूषण मीणा के नेतृत्व में शिक्षकों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।