रॉबर्ट्सगंज: सदर विधायक सोनभद्र भूपेश चौबे ने जल जीवन मिशन को लेकर कहा, अधिकारियों की लापरवाही से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक की उन्होंने कहा कि कोन और नगवां क्षेत्र में पानी सप्लाई की स्थिति बहुत ही खराब है और अधिकारियों के लापरवाही की वजह से हर घर जल योजना के तहत लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है सोनभद्र एक ऐसा जिला है जहां से हर घर जल योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश में हुई थी ।