राष्ट्रीय खेल दिवस पर कालका कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों ने देखी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग
खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को किया प्रेरित
पंचकूला 28 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालका में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा मेरा युवा भारत (MY Bharat) के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना तथा खेलों के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को देखा और सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में खेल, फिटनेस एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात नई पीढ़ी के युवाओं के लिए स्वयंसेवा के नए स्वरूप तथा MY Bharat को और अधिक सशक्त मंच बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग को कुल 291 विद्यार्थियों ने देखा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों ने MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण किया तथा कार्यक्रम से संबंधित क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष एवं श्रीमती सविता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. जसपाल, डॉ. गीता, डॉ. अंजना, डॉ. शबनम, असिस्टेंट प्रोफेसर स्वाति, डॉ. सोनिया एवं डॉ. पूजा का महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बिंदु शर्मा ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें खेल एवं शारीरिक फिटनेस को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा नहीं देते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना का भी विकास करते हैं।
Panchkula, Panchkula | Aug 28, 2026