अंबिकापुर: लखनपुर कृषि विभाग की महिला कर्मचारियों ने प्रभारी एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपसंचालक कृषि अंबिकापुर को सौंपा ज्ञापन
लखनपुर कृषि विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारियों ने प्रभारि SDO पर कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार,अभद्र व्यवहार एवं अनावश्यक मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी SDO विनायक पाण्डेय के तत्काल निलंबन की अनुशंसा कर उपसंचालक कृषि, को विभागीय जांच कर वेतनवृद्धियां रोकने संबंध तथा दो माह में जांच प्रतिवेदनप्रस्तुत करने निर्देश दिया