श्री गंगानगर: वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए जिला कलक्टर ने कृषि विभाग को दिए निर्देश
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 13, 2026
साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को दोपहर 12:00 जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने वर्षा-ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाने हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।