मोठ: मोंठ में नाले में मिली युवक की लाश, हाथ पर लिखा नाम बना पहचान का सुराग
Moth, Jhansi | Jul 7, 2025 शव मोंठ कस्बे की टीकाराम वाली गली के नाले में पड़ा मिला। मृतक की पहचान आकाश कुशवाहा (24) पुत्र रामसेवक निवासी चिरगांव के रूप में हुई, जो पिछले तीन सालों से मोंठ कस्बे में रहकर कबाड़ का काम करता था। सोमवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव का चेहरा पानी में डूबा हुआ था। मृतक के पिता रामसेवक ने बताया कि आकाश शराब पीने का आदी था।